हरसूद में पार्षद उपचुनाव कांग्रेस ने जीता: नसरीन ने बगैर संगठन के भाजपा की मेघा को 107 वोट से हराया; वजह- OBC वार्ड में BJP का SC कैंडिडेट

Share

Hindi NewsLocalMpKhandwaNasreen Defeated Megha Of BJP By 107 Votes Without Organization; Reason BJP’s SC Candidate In OBC Ward

खंडवाएक घंटा पहले

कॉपी लिंकउपचुनाव जीतकर पार्षद बनी नसरीन बी। - Dainik Bhaskar

उपचुनाव जीतकर पार्षद बनी नसरीन बी।

खंडवा के हरसूद-छनेरा नगर परिषद में वार्ड क्रमांक 6 में उपचुनाव हुए। बुधवार को मतगणना हुई तो पार्षद पद के लिए कांग्रेस कैंडिडेट नसरीन बी निर्वाचित घोषित हुई। नसरीन ने बीजेपी कैंडिडेट मेघा सितोल को 107 वोट से हराया है। कुल वोटिंग 709 हुई इसमें कांग्रेस को 403 व बीजेपी को 296 वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस की नसरीन अगले 6 माह के लिए पार्षद होगी।

हरसूद क्षेत्र मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजयशाह की विधानसभा सीट है। नगर-परिषद के वार्ड पार्षद का उपचुनाव हुआ तो नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए। हालांकि, यह सीट पूर्व से कांग्रेस के खाते में रही है। यह मुस्लिम बहुल इलाका है, वहीं मुस्लिम समाज के अलावा ओबीसी वर्ग का बोलबाला है। कांग्रेस यहां बगैर संगठन के चुनाव लड़ी लेकिन जातिगत समीकरण उनके साथ रहें। जबकि, भाजपा कैंडिडेट मेघा सितोले के लिए संगठन ने जान फूंक दी थी। वह एससी वर्ग से आती है, वार्ड में कुल 989 वोटर्स है। इनमें 180 वोट एससी वर्ग के है, बाकी ओबीसी, मुस्लिम व पिंजारा समुदाय के है।

खबरें और भी हैं…


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles