आत्महत्या का मामला: सीधी जिले में 17 वर्षीय लड़की ने पेड़ पर फांसी लगाकर की कर ली आत्महत्या, पिता से बोली- सहेली के घर जा रही हूं

Share

Hindi NewsLocalMpSidhiIn Sidhi District, A 17 year old Girl Committed Suicide By Hanging Herself On A Tree, Said To Her Father I Am Going To My Friend’s House

सीधीएक घंटा पहले

कॉपी लिंक

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना में गांव कंधवार में शासकीय स्कूल के सामने पहाड़ी में पेड़ में रस्सी डालकर अज्ञात कारणों से 17 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को लगी दौड़कर वहां आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना करीब सुबह 9:00 बजे की बताई जा रही है जहां पर लड़की ने खुदकुशी करने का फैसला किया व फांसी के फंदे में झूल गई।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की का नाम सुमी साकेत पिता संभू साकेत उम्र 17 वर्ष है। जो पढ़ाई छोड़ कर घर में ही घर का कार्य करती थी। अचानक अपने पिताजी से बोला की सहेली के यहां जा रही हूं लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद में पिता को पता चला कि उसकी बेटी ने फांसी लगा ली है।

पूरे मामले को लेकर रामपुर नैकिन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है व विवेचना में जुट गई है। लड़की ने किस कारण से फांसी लगाई है और वह पहाड़ी पर क्यों गई थी? इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles