मजबूर पिता थाने पहुंचा: खाने-पीने के लिए तरसाने वाले 2 बेटों पर FIR, ठंड में गर्म कपड़े तक के लिए तरसाया

Share

राजगढ़ (भोपाल)2 घंटे पहले

कॉपी लिंक

राजगढ़ बुजुर्ग पिता को खाने-पीने के लिए तरसाने वाले दो बेटों पर भोजपुर पुलिस ने FIR दर्ज की है। बेटे पिता को परेशान कर रहे थे। खाना पीना तो बंद कर ही रखा था, ठंड के दौरान भी खूब सताया।

भोजपुर थाने के रिछड़िया गांव के रहने वाले 78 साल के चंपालाल तंवर चल फिर नहीं पाते हैं। पिता असहाय हुए तो बेटे घीसालाल तंवर और सुजान तंवर ने उन पर जुल्म ढहाना शुरू कर दिया। खाना पीना तो छोड़ ठंड में ओढ़ने के लिए गर्म कपड़े तक नहीं दिए। परेशान होकर बुजुर्ग पिता पुलिस के पास जैसे-तैसे मदद लेकर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद दोनों बेटों को दोषी पाते हुए एफआईआर दर्ज की।

खबरें और भी हैं…


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles