MP का इकोनॉमिक सर्वे- 2021-22: मध्यप्रदेश में 5.51 लाख बेरोजगार बढ़े, प्रति व्यक्ति आमदनी करीब 20 हजार रुपए बढ़ी

Share


Hindi NewsLocalMpPer Capita Income Increased By About 20 Thousand Rupees In Madhya Pradesh, 5.51 Lakh Unemployed Increased

मध्यप्रदेश2 घंटे पहले

मध्यप्रदेश सरकार के रोजगार देने के दावों की पोल इकोनॉमिक सर्वे ने खोल दी है। विधानसभा में मंगलवार को वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण जारी किया गया। सामने आया है कि इस दौरान 5.51 लाख बेरोजगार प्रदेश में बढ़े हैं। सर्वेक्षण के अनुसार राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) पिछले वर्ष की तुलना में 1.92 प्रतिशत घट गई है। राज्य सरकार को वर्तमान वित्तीय वर्ष में जीडीपी 6 लाख 21 हजार 653 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।

इसके बावजूद दावा किया गया है कि राज्य में प्रति व्यक्ति आय पिछले की तुलना में 18.87 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2020-21 में 1 लाख 4 हजार 894 रुपए थी, जो बढ़कर 1 लाख 24 हजार 685 हो गई है। यानी प्रति व्यक्ति 19 हजार 791 रुपए बढ़ी है।

सर्वेक्षण के अनुसार प्रति व्यक्ति की आय 58 हजार 334 से बढ़कर 63 हजार 345 रुपए हुई है। यानी पिछले वर्ष की तुलना में 8.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष राज्य में शिक्षित बेरोजगारों का प्रतिशत बढ़कर 95.07 प्रतिशत हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में मप्र में 5.51 लाख बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है। इसमें शिक्षित बेरोजगारों की संख्या में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2020 के अंत तक रोजगार कार्यालय में 24.72 लाख रजिस्ट्रेशन हुए। रजिस्टर्ड बेरोजगारों की संख्या वर्ष 2021 के अंत तक बढ़कर 30.23 लाख हो गई है। ऊर्जा क्षेत्र में राजस्व प्रबंधन की बात करें, तो प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व में 10.35 की कमी आई है।

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 1.60 लाख विद्यार्थियों की संख्या कम कीपोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए वर्ष 2020-21 में कुल 5.17 लाख स्टूडेंट्स पर 622.44 करोड़ रुपए खर्च किए गए। वर्ष 2021-22 में 3.50 लाख स्टूडेंट्स को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा। 1.60 लाख स्टूडेंट्स की संख्या कम की गई। इसके लिए 419.00 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया।

गेहूं का उत्पादन घटामप्र में खाद्यान्न के मामले में गेहूं के क्षेत्रफल 3.80% और उत्पादन में 4.11 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, धान के क्षेत्र में 10.64 प्रतिशत और उत्पादन में 13.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

मांस-अंडों व दूध का उत्पादन बढ़ाराज्य सरकार ने दूध, अंडे और मांस के उत्पादन के आंकड़े भी सर्वेक्षण में शामिल किया है। इसके अनुसार दूध उत्पादन वर्ष 2019-20 की तुलना में इस वर्ष 5.20 प्रतिशत बढ़ा है।

खबरें और भी हैं…


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles