रुद्रांश शुक्ला ,का राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड में म. प्र.का प्रतिनिधित्व

Share

भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग एवं राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के द्वारा बच्चों में इनोवेशन और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष इंस्पायर अवार्ड मानक का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 18 से 19 जनवरी 2023 तक राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी का आयोजन इस वर्ष को भोपाल में किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य के 50,000 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने आइडिया को अपलोड किया उनमें से, विभिन्न हिस्सों से चयनित होकर आये 126 विद्यार्थियों ने अपने विचारों को विज्ञान मॉडलों के द्वारा प्रस्तुत किया।
जिसमे से प्रदेश के श्रेष्ठ 13 विज्ञान मॉडलों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। इसमे शहडोल जिले के  कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहडोल के छात्र रुद्रांश शुक्ला पिता डॉ ब्रह्मानंद शुक्ला के वूमेंस केयर कंफर्टेबल बाइक सीट के इनोवेटिव मॉडल ने राज्य से चयनित श्रेष्ठ विज्ञान नवाचार मॉडलों में स्थान प्राप्त किया है। रुद्रांश शुक्ला ने भारतीय महिलाओं को एक साइड पैर करके बैठने के कारण गाड़ी के बैलेंस बिगड़ने से गाड़ियों के एक्सीडेंट को कम करने के उद्देश्य से एक इनोवेटिव सीट को डिजाइन किया गया है जिसकी वजह से गाड़ी में एक साइड पैर करके बैठने पर आने वाली समस्या को दूर किया जा सकता है और इस वजह से भारत में होने वाले एक्सीडेंट्स के अनुपात को बहुत ज्यादा कम किया जा सकता है , श्रीमती सीमा सिंह विज्ञान शिक्षिका गुड शेफर्ड कन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहडोल का मार्गदर्शन में रुद्रांश शुक्ला ने महिलाओं बुजुर्गों एवं कई रोगियों की गाड़ी पर असंतुलन से होने वाली बहुत बड़ी समस्या का निदान अपने इस इनोवेटिव मॉडल से किया है ,इसके लिए उन्होंने बहुत सारे लोगों को इस समस्या से जान जाते हुए एवं कई प्रकार की दुर्घटना से होने वाली चोट पहुंचने वाले लोगों से पूछताछ की उनकी समस्याओं को जाना ,इस उपलब्धि के पश्चात छात्र रुद्रांश शुक्ला को प्रगति मैदान दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा जहां सर्वश्रेष्ठ मॉडलों चयनित होने पर इस आविष्कार का बौद्धिक सम्पदा अधिकार या पेटेंट भी प्राप्त होगा।
इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में शहडोल जिले से पहली बार किसी विद्यार्थी को राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड मानक में मध्यप्रदेश के साथ साथ शहडोल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles