
शहडोल
शहडोल की एक व्यवस्था है की अखबार में समाचार को प्रकाशित होता है तो जिला अस्पताल जनसंपर्क माध्यम से उसका खंडन करता है उसका नाम दिया गया है| समाचार संबंध में वस्तु स्थिति इसके तहत एक सफाई देने का काम होता है कि हम अच्छा काम कर रहे हैं अखबार वाले उसे गलत ढंग से प्रकाशित करते हैं| यह भी अच्छी चीज है कि कुछ विभाग तो हैं जो यह सोचते हैं की समाचारों का कोई फर्क पड़ता है|
लेकिन आज का जो खंडन और मुंडन जनसंपर्क विभाग ने जारी किया है उसमें कहा गया है की गर्भवती को स्वान ने काटा इस संबंध में जिला अस्पताल की स्थिति इस प्रकार से है, सिविल सर्जन मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जी एस परिहार ने प्रकाशित समाचार जिला अस्पताल में गर्भवती को स्वान ने काटा के संबंध में स्थिति से अवगत कराते हुए जानकारी दी है कि जिला अस्पताल शहडोल में मेटरनिटी वार्ड में खून की कमी के कारण महिला भर्ती थी, भर्ती महिला सुबह मेटरनिटी वार्ड के बाहर सड़क में टहल रही थी जिसे कुत्ते ने काटा जिसका तत्काल समुचित उपचार किया गया है |
खंडन में यह बात स्पष्ट हो गई है कि अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड के सामने कोई सड़क है जिसमें कुत्ते इतने ज्यादा हैं कि वह कभी भी किसी को काट सकते हैं |जिला अस्पताल में यह खबर हमेशा चर्चित रही है कि अक्सर कोई सव के टुकड़े को कोई कुत्ता मुंह में दबाए चला गया या इसी प्रकार की अन्य खबरें समाचार पत्रों में जगह पाती रही हैं| इस खंडन ने अस्पताल प्रशासन का मुंडन किया है कि कुत्ते अस्पताल के अंदर रहते ही हैं तमाम सिक्योरिटी की सुरक्षा या करोड़ों रुपए की जिला अस्पताल की व्यवस्था सिर्फ अस्पताल को सजने सवरने और चमक-दमक पर किया जा रहा है| इससे यह साबित होता है किंतु इस खनन का स्वागत करते हैं कि पूरी इमानदारी से अस्पताल प्रबंधन का मुंडन कर दिया गया है|

