जनसुनवाई: पुनिया पनिका का बिजली बिल  50 हजार रुपए ,विद्युत जोड़ने के निर्देश

Share

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

शहडोल

कलेक्टर  ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड नंबर 10 निवासी धर्मदास बारी ने बताया कि मेरे द्वारा आराजी खसरा नंबर- 150/1 रकबा 66*73 वर्ग फिट भूमि पर 80 वर्ष से मकान एवं बाउंड्रीवॉल बनाकर कब्जा दखल किया जा रहा था। जिस पर मकान एवं बाउंड्री गिरा कर एक अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा दखल कर लिया गया है, प्रार्थी द्वारा 12 जनवरी 2022 को इस प्रकरण की जांच रिपोर्ट सूचना के अधिकार के तहत चाही गई थी। प्रार्थी द्वारा 4 अप्रैल 2022 को पुनः जांच रिपोर्ट मांगी गई थी परंतु आज दिनांक तक उक्त भूमि संबंधी जांच रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। जिस पर आवेदक ने न्याय की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने प्रकरण को संबंधित राजस्व अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

इसी प्रकार ग्राम हिरवार पोस्ट कुआं थाना पपौध तहसील ब्यौहारी के निवासी रविंद्र सिंह ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सचिव राम सजीवन सिंह द्वारा मृतक केशव प्रसाद मिश्रा जिनकी मृत्यु 12 जुलाई 2015 को हो चुकी है जिनके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 70 हजार रुपए की राशि आहरण किया गया है। मृतक केशव प्रसाद मिश्रा का मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार आईडी प्रमाण पत्र एवं पीएम आवास स्वीकृति की भी उन्होंने कलेक्टर को जानकारी प्रदान की। जिस पर कलेक्टर ने प्रकरण की जांच कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई  में  ग्राम गोरतारा निवासी पुनिया बाई पनिका ने आवेदन देकर बताया कि वो जनजातीय गरीब महिला है, विद्युत विभाग द्वारा उनके घर का कनेक्शन बंद कर दिया गया है, पूछने पर बताया गया कि उनकाबिजली का बिल  50 हजार रुपए से अधिक बकाया है। आवेदक श्रीमती पुनिया बाई ने बताया कि घर में हम दोनों बुजुर्ग दंपत्ति रहते हैं और हमारे बिल में त्रुटि प्रतीत होती है और इतनी अधिक राशि जमा करने में असमर्थ है और उन्होंने मदद हेतु कहा। इस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की आवेदन भेज कर आवश्यक कार्यवाही कर विद्युत जोड़ने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सेन्दुरी के  तनगू पटेल, ग्राम पंचायत हर्राटोला के  इंद्रपाल सिंह, ग्राम भन्नी निवासी मीना सिंह आवेदकों ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करते हुए अपनी समस्याएं सुनाई। कलेक्टर ने सभी की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 35 आवेदकों ने अपनी समस्याएं सुनाई।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles