
हैदराबाद,
(भाषा)। सुरक्षा शाखा से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें
इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिलीहै। इस बीच, ‘फ्रेटरनिटी मूवमेंट’ ने 21 जनवरी को एक ट्विटर पोस्ट में दावा किया कि बीबीसी का वृत्तचित्र ‘फ्रेटरनिटी मूवमेंट एचसीयू यूनिट’ने प्रदर्शित किया था। ‘फ्रेटरनिटी मूवमेंट’ ने
ट्वीट किया, ‘यूट्यूब से हटाए गए बीबीसी के वृत्तचित्र ‘इंडिया: द मोदी प्रेशन’ को ‘फ्रेटरनिटी मूवमेट एचसीयू यूनिट’ ने एचसीयू में प्रदर्शितकिया।’ हैदराबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के एक समूह ने प्रधानमंत्री पर आधारित बीबीसी का वृत्तचित्र अपने परिसर में दिखाया जिसे लेकर विश्वविद्यालय के प्राधिकारियों ने रिपोर्ट मांगी है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से इस बारे में
शिकायत की।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली कुछ छात्रों ने देखा इस वृत्तचित्र को
कल रात्रि 9:00 बजे से मध्यरात्रि के बाद तक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के कैंपस में इस चित्र को दिखाए जाने पर हंगामा मचा रहा| पहले तो इसकी स्क्रीमिंग की जानी थी बाद में लोगों ने मोबाइल पर इस वृत्तचित्र को कुछ छात्रों ने देखा |इस वृत्तचित्र को न दिखाए जाने के लिए मोबाइल कॉलेज कैंपस की लाइट करीब 3 घंटे तक कटी और अंधेरे में कथित रूप से एबीवीपी के छात्रों ने वृत्तीय चित्र देखने वालों पर पथराव भी किया| छात्रों के एक गुट ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की है

