उपराष्ट्रपति ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

Share

नई दिल्लीPIB 

उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई बधाई देते हुए कहा है कि “मैं 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।गणतंत्र दिवस हमारे संविधान में निहित सदियों पुराने सभ्यतागत मूल्यों में हमारे विश्वास की पुष्टि करने का अवसर प्रदान करता है। जैसा कि हम जानते हैं कि यह सभी प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानियों, महान विचारकों और गुमनाम नायकों के योगदान को याद करने का भी एक पवित्र अवसर है, जिनके बलिदान ने हमारे गणतंत्र की नींव रखी है।इस अवसर पर,  हम अपनी उपलब्धियों का उत्सव मनाएं और नए जोश के साथ राष्ट्र निर्माण के प्रयास के प्रति खुद को फिर से समर्पित करें।”


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles