राज्यपाल से संजय खरे हुए सम्मानित

Share

शहडोल 25 जनवरी 2023- कुशाभाउ ठाकरे हाल भोपाल में 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा निर्वाचन कार्यालय के निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे को 18 वे वर्ष में प्रवेश कर रहे प्रोस्पेक्टिव मतदाताओं में सबसे ज्यादा डिजीटल रूप से जोड़ने एवं महिलाओं के मतदाता रेशियों में सराहनीय कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री खरे को पूर्व में भी उनके सराहनीय कार्य के लिये सम्मानित किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी भी श्री खरे द्वारा सामाजिक स्तर पर निभाई जाती है। राज्य स्तर पर श्री खरे को सम्मानित किए जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडे उनके इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई दी है निर्वाचन कार्यालय के जी के पांडे, एस के मिश्रा, जनसंपर्क कार्यालय के उपसंचालक जीएस मर्सकोले गणेश मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, मानस मिश्रा, ओम जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles