तीर्थ यात्रियों हेतु किया गया कंप्यूटराइज लॉटरी

Share

शहडोल

27 जनवरी – विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कामाख्या यात्रा हेतु जिले के तीर्थ यात्रियों का कंप्यूटराइज लॉटरी सिस्टम रेंडमाइजेशन किया गया। जिसके तहत शहडोल जिले से 350 चयनित तीर्थ यात्री 30 जनवरी 2023 को तीर्थ यात्रा के लिए शहडोल से रवाना होंगे।

गौरतलब है कि जनपद एवं नगरीय निकायों से कुल 1174 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें 719 आवेदन पत्र उपयुक्त पाए गए। जिसमें से 350 तीर्थ यात्रियों के आवेदन चयन किया जाना है एवं 10% अतिरिक्त (35 प्रतीक्षा सूची) तैयार किया जाना है। तत्पश्चात शेष बचे आवेदन पत्रों को आगामी यात्रा में सम्मिलित किए जाने हेतु आवेदन सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अरविंद चौधरी, एनआईसी के ओम जयसवाल एवं सामाजिक न्याय विभाग की तस्कीन खान उपस्थित थे।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles