कॉलरी, कबाड़ी और पुलिस की माफिया गिरी में गई चार जाने

Share

आधी रात मौके पर पहुंचा प्रशासन

शहडोल

कोयलांचल धनपुरी में अवैध कबाड़ का कारोबार कितने उफान पर है और पुलिस किस तरह उसे खुला संरक्षण दे रही है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़ी धनपुरी भूमिगत माइंस में दीवाल तोड़कर नीचे गोफ में लोहा निकालने के लिए गए चार युवकों की मौके पर मौत की खबर है।जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो मिला है जिसने घटना का पूरा ब्यौरा पुलिस और स्थानीय जनों को बताया, 4 लोगों की मौत की खबर पाते ही शहडोल कलेक्टर  व एडीजीपी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आधी रात को ही मौके पर पहुंच गए थे ।शव को एक-एक करके रात को बाहर निकाला गया और उन्हें धनपुरी बुढार में ना रख के सीधे मेडिकल कॉलेज शहडोल ले जाया गया है ।जिस स्थान पर कबाड़ निकाला जा रहा था वहां अमलाई  राजा कबाडी और धनपुरी के पप्पू कबाड़ी  नाम सामने आए हैंजिन लोगों के मौत की खबर सामने आई है उसमें राहुल को ,भुग्गु कोल,हग्गू कोल और राज कोल सभी निवासी धनपुरी  हैं जबकि चिड़ा कोल नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था जो बच गया है |


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles