
शहडोल 27 जनवरी 2023 –
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में समारोह के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, एडीजी डीसी सागर ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला जन संपर्क कार्यालय शहडोल के गणेश मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। गौरतलब है कि गणेश मिश्रा द्वारा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, का प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहॅुचाने का प्रयास किया गया।

