विधानसभावार यात्रा में विभागीय अधिकारी तैयारियां करें- कलेक्‍टर

Share

शहडोल

27 जनवरी23- जिले में आगामी 5 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक चलाई जाने वाली विकास यात्रा में विधानसभावार तीन-तीन अलग यात्राएं होगी। जिनमें कार्यों का भूविभागीय कार्यों के पूर्ण होने पर उनका लोकार्पण एवं प्रांरभ होने वाले मि पूजन व शिलान्‍यास कराने के लिये विभागीय अधिकारी सूची तैयार कर लें जिससे यात्रा के समय ये कार्य कराये जा सकें। उक्‍त निर्देश कलेक्‍टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज विराट सभागार में आयोजित विकास यात्रा संबंधी तैयारी की समीक्षा करते हुए दिये। उन्‍होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अन्‍य कार्य जिन्‍हे कराये जाने है उनकाे भी सूचीबद्व करना सुनिश्चित करें।

यात्राओं में कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कराये- सीईओ हिमांशु चंद्र

बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  हिमांशु चंद्र ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी गूगल सीट पर अपनी जानकारियों को तत्‍काल अपडेट करें और गांव वार यात्राओं हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्‍होंने लोक स्‍वास्‍थ्य यांत्रिकी एवं मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को निर्देशित किया कि यात्रा में पेयजल एवं चिकित्‍सकीय व्‍यवस्‍था आवश्‍यक रूप से रखें । उन्‍होंने कहा कि विधानसभावार विकास यात्राओं में हर वार्ड को कवर करना है इसमें जन अभियान परिषद के लोग आवश्‍यक रूप से सहभागिता निभायें तथा विकास यात्राओं को सभी अधिकारी मिलकर बेहतर ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्‍होंने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के विधायको से रूटचार्ट तय करा लें तथा सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें लें। आवश्‍यकतानुसार कर्मचारियों की डियूटी अपने अनुविभागीय अधिकारियों से लगवाना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी यह ध्‍यान रखे कि विकास यात्राओं में किसी भी तरह की लापरवाही नही हो।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व श्रीमती प्रगति वर्मा, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ0 आरएस पाण्‍डेय, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन  प्रतीक खरे, कार्यपालन यंत्री लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी  एबी निगम, प्रबंधकआजीविका मिशन  विष्‍णूकांत विश्‍वर्मा, समन्‍यक जन अभियान परिषद  विवेक पाण्‍डेय सहित अन्‍य विभागीय अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थें।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles