कन्याकुमारी से कश्मीर तक यानी राहुल बाबा से राहुल बाबा तक

Share

Have killed Rahul Gandhi': His response on his 'changing image' | Latest  News India - Hindustan Times

श्रीनगर(जम्मू-कश्मीर)

भारत जोड़ो यात्रा के समापन के मौके पर राहुल गांधी ने श्रीनगर में तिरंगा झंडा फहराया है उन्होंने
यात्रा के शिविर के पास ही तिरंगा फहराया। इस दौरान वह टीशर्ट में ही नजर आए, जबकिश्रीनगर में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा आसमान से लगातार बर्फबारी हो रही है। हालांकि टीशर्ट के ऊपर उन्होंने एक हाफ जैकेट आज जरूर पहन ली थी। श्रीनगर में बर्फबारी के बीच राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी के साथ मस्ती भी की। दोनों एक दूसरे के गालों पर बर्फ मलते दिखाई दिए। श्रीनगर के पंथा चौक में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया तो उस दौरान प्रियंका समेत पार्टी के कई सीनियर नेता मौजूद थे।
इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर तिरंगा फहाराय। तिरंगा फहराने के बाद राहुल गांधी ने भारत यात्रियों को संबोधित किया और उन्हें अपना प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। बीते साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की इस यात्रा का आज समापन हो रहा है। हालांकि इसके बाद भी कई समानांतर यात्राएं निकालने का प्लान कांग्रेस बना रही है। इन यात्राओं के जरिए बंगाल जैसे राज्यों को कवर किया जाएगा। शिविर में तिरंगा फहराने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भी पहुंचे। यहां खड़गे के

राहुल गांधी - विकिपीडिया

नेतृत्व में झंडा फहराया गया।
कांग्रेस की यात्रा के समापन पर प्रशासन ने सख्त पाबंदियां लागू की हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और लाल चौक पर ट्रैफिक को लगातार दूसरे दिन रोका गया है। कांग्रेस का आयोजन यहीं पर होने वाला है। राहुल गांधी ने रविवार को यात्रा का समापन करते हुए लाल चौक पर तिरंगा भी फहराया था।बता दें कि राहुल गांधी की 5 महीने की यात्रा 12 राज्यों से होते हुए कन्याकुमारी से श्रीनगर तक पहुंची है। गौरतलब है कि इस यात्रा में राहुल गांधी की टीशर्ट की काफी चर्चा रही है। वह भीषण सर्दी के दौरान भी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी जैसे राज्यों में महज एक सफेद टी-शर्ट पहने ही नजर आए थे।(साभार हिंदुस्तान)


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles