
अनूपपुर
03 फरवरी 2023/ कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा है कि पेसा एक्ट की अवधारणा ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग पेसा एक्ट को समझें और पेसा एक्ट की जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाएं। पेसा एक्ट की अवधारणा का गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा आज अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत पटनाकला में फुटबाल क्रांति के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कमिश्नर ने कहा कि आगामी 5 फरवरी से 25 फरवरी तक ग्राम सेवा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ग्राम सेवा अभियान में सहभागी बनें। गांव में आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दल को अपने समस्याएं बताएं और उनका निराकरण भी सुनिश्चित कराएं। ग्राम पंचायत पटनाकला में आयोजित 10 दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाईनल मैच आज मेड़ियारास और पटनाकला के बीच खेला गया। फाईनल मैच में पेनाल्टी शूटआउट में मेड़ियारास की टीम ने पटनाकला की टीम को दो गोलों से हराया। कमिश्नर शहडोल संभाग द्वारा खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

