
शहडोल
अनूपपुर जिले के महावीर कोल वासरी धिरौल में छापा पड़ा है। वाणिज्य कर विभाग टीम ने कोयला कारोबारी अनुज जैन की महावीर कोल वासरी धिरौल के शहडोल, अनूपपुर सहित प्रदेश के चार अन्य ठिकानों पर छापा मारा है। टीम ने शुक्रवार शाम 5:30 बजे एक साथ कार्रवाई की है। टीम की पड़ताल अभी जारी है। वाणिज विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार डॉ.अलोक मिश्रा राज्य कर अधिकारी जबलपुर के नेतृत्व में 21सदस्यीय इस टीम में बृजराज सिंह , सचिन कुमार , विवेक सिंह , वीके सिंह, जूही खटिक आदि यहां पहुंचे हैं। अनूपपुर के धिरौल स्थित कोल वासरी के साथ ही बुढ़ार कॉलेज कॉलोनी में स्थित कार्यालय व कटनी के बड़वारा एवं सिंगरौली में भी छापे मारे हैं। कोयले की खरीदी और बिक्री के दौरान शासन की कर चोरी किए जाने की बात सामने आई है।

