भाजपा की विकास यात्रा नकल से ज्यादा और कुछ नहीं – शैलेन्द्र

Share

चाटुकारिता और चापलूसी से दुखी हैं

भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता

समय समय पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोलने वाले क्षेत्र के चिरपरिचित नेता शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने जल्द शुरू हो रही भाजपा की विकास यात्रा को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की नकल बताते हुए कहा है कि विकास यात्रा के दौरान क्षेत्र की जनता को भाजपा के जनप्रतिनिधि अपनी क्या उपलब्धियां बताएंगे ? मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। भले ही आज जनता के सामने कोई विकल्प नहीं है लेकिन इसके ये मायने बिलकुल नहीं हैं की सब कुछ ठीक है।नगरपरिषद बकहो और नगरपलिका धनपुरी के भर्ती घोटाले को लेकर क्या क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के पास कोई जवाब है ? क्या वे बता सकते हैं कि जब बेरोजगारों के हक पर डाका डाला जा रहा था तब वे कहां थे ? भले ही आज उनसे ये सवाल पूछने की हिम्मत आज के युवा में नहीं है पर इसका ये मतलब कतई नहीं है कि सब कुछ ठीक है।

पार्टी के अंदर भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, चाटुकारिता और चापलूसी से भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता दुखी हैं, ये अलग बात है कि आज उनका दर्द सुनने और समझने वाला ऊपर से नीचे तक कोई नहीं है पर इसका भी ये मतलब कतई नहीं है कि पार्टी के अंदर सब ठीक है।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इसलिए उन्हे नही लगता है कि विकास यात्रा में जनता को बताने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों के पास नया कुछ है, वे सिर्फ सरकार की योजनाएं गिनाने आ रहे हैं इसलिए उनकी नज़रों में भाजपा की विकास यात्रा नकल से ज्यादा और कुछ नहीं है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles