
शहडोल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2023 के बारे में बताया कि प्रस्तुत बजट समावेशी विकास, अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचना, उपसंरचना एवं निवेश, सक्षमता को सामने लाने वाला, हरित क्रांति, युवा शक्ति के लिए एक बेतहर बजट है। वर्तमान में 5 लाख रूपए तक की आय वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार के आय कर का भुगतान नहीं करते थे नए बजट में रिबेट की सीमा को 7 लाख रूपये कर दिया गया है। 7.00 लाख रूपये आये वाले व्यक्तियों को कर नहीं देना पड़ेगा। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए अधिकतम जमा सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख कर दिये जाने का निर्णय लिया है। मासिक आय खाता स्कीम के लिए अधिक्तम 4.5 लाख को बढ़ाकर 9.00 लाख कर दिया गया है संयुक्त खाते में 9 से बढ़ाकर 15 लाख कर दिया गया है। पीएम आवास योजना के लिए 66 प्रतिशत बढ़ाकर 79 हजार करोड़ से अधिक कर दिया गया है। अगले 3 वर्षो में केन्द्र 3.5 लाख जनजातीय छात्रों के लिए चलाये जा रहे 740 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों के लिए 38800 अध्यापक और सहायक नियुक्त किये जायेंगे। 157 नये नर्सिंग कॉलेज स्थापित किये जायेगें। विधायक जयसिंह मरावी एवं जैतपुर विधायक मनीषा सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया कि यह बजट नए भारत का विकासशील बजट है। यह बजट आगामी भारत के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए तैयार किया गया है। कर में छूट, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बचत एवं कर में छूट का लाभ इस बजट में दिया गया है। भाजपा महामंत्री मनोज सिंह आर्मों ने आभार प्रकट करते हुए पत्रकार वार्ता का समापन किया। भाजपा वर्ष 2023 के लिए प्रस्तुत केन्द्रीय बजट की बारीकियां और विशेषताओं के सम्बंध में स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया । इस अवसर पर भाजपा की ओर जयसिंहनगर विधायक जय सिंह मरावी, जैतपुर विधायक मनीषा सिंह, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक चंद्रेश द्विवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, भाजपा जिला महामंत्री मनोज सिंह आर्मो, भाजपा कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।

