80 रेलवे स्टेशन बनेंगे विश्व-स्तरीय;शहडोल,उमरिया,अनूपपुर,बिजुरी,ब्यौहारी शामिल

Share

मध्यप्रदेश के लिये 13 हजार 607 करोड़ का रेल बजट आवंटन

भोपाल Shahdol Station Pics - Railway Enquiry

प्रदेश के 80 रेलवे स्टेशन बनेंगे विश्व-स्तरीय

अमृत भारत स्टेशन स्कीम में मध्यप्रदेश के 80 रेलवे स्टेशन विश्व-स्तरीय स्तर के बनेंगे। इनमें अकोदिया, आमला, अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बानापुरा, बरगवाँ, ब्यौहारी, बेरछा, बैतूल, भिण्ड, भोपाल, बिजुरी, बीना, ब्यावरा-राजगढ़, छिंदवाड़ा, डबरा, दमोह, दतिया, देवास, गाडरवाड़ा, गंजबासौदा, घोड़ाडोंगरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, हरपालपुर, होशंगाबाद, इंदौर, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, जुन्नारदेव, करेली, कटनी जंक्शन, कटनी मुड़वारा, कटनी साउथ, खाचरौद, खजुराहो, खण्डवा, खिरकिया, लक्ष्मीबाई नगर, मैहर, मक्सी, मण्डला फोर्ट, मंदसौर, एमसीएस छतरपुर, मेघनगर, मुरैना, मुलताई, नागदा, नैनपुर, नरसिंहपुर, नीमच, नेपानगर, ओरछा, पाण्ढुर्णा, पिपरिया, रतलाम, रीवा, रुठियाई, साँची, संत हिरदाराम नगर, सतना, सागर, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, शामगढ़, श्योपुरकलां, शिवपुरी, श्रीधाम, शुजालपुर, सीहोरा रोड, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया, विदिशा और विक्रमगढ़ आलोट शामिल हैं।

सात रेलवे स्टेशन की फिजिबिल्टिी स्टडी शुरू

भोपाल, सिंगरौली, खजुराहो, बीना, जबलपुर, सतना और उज्जैन रेलवे स्टेशन का टेक्नो इकानॉमिक्स फिजिबिल्टिी अध्ययन शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2014 से 971 रेल फ्लाई ओवर और अंडर ब्रिज का निर्माण करवाया गया। वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट के स्टॉल 47 रेलवे स्टेशन में खोलने की योजना है।उल्लेखनीय है कि 100 करोड़ की लागत से भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन का विकास किया जा चुका है। साथ ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन के लिये 535 करोड़ रूपये का टेण्डर पारित हो चुका है। इंदौर के लिये 340 करोड़ और खण्डवा रेलवे स्टेशन के लिये 300 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का टेण्डर प्रक्रियाधीन है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles