विकास यात्रा में शिलान्यास के साथ ही समस्याओं का निराकरण हो:कैलाश तिवारी

Share

शहडोल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री कैलाश तिवारी ने अपने बयान में कहा है कि प्रदेश शासन द्वारा जो विकास यात्रा निकाली जा रही है उसमें नए कार्यों का शिलान्यास उद्घाटन तो किया ही जाए साथ ही साथ जिन जिन गांव में विकास यात्रा पहुंचे वहां पर संपूर्ण शिकायतों का निराकरण होने के बाद ही विकास यात्रा को आगे बढ़ाया जाए।विकास यात्रा के नेतृत्व करने वाले जब तक यह समझ न ले कि इस गांव में कोई भी राजस्व का प्रकरण बाकी नहीं है जैसे कोई भी नामांतरण, ऋण पुस्तिका ,खसरा आदि की नकल बकाया नहीं है ।स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं । डॉक्टर नर्स तथा दवाइयों की क्या स्थिति है।
विद्यालय मैं नियमित कक्षाएं लग रही हैं? विद्यालय भवन की स्थिति, वांछित अध्यापक पदस्थ है कि नहीं, विद्यालय में पीने का स्वच्छ पानी, शौचालय की स्थिति, सफाई कर्मी की नियुक्ति है कि नहीं , मध्यान्ह भोजन किचन की ,रसोईया की व्यवस्था।जल मिशन के तहत पाइप लाइन से जल का प्रदाय किया जा रहा कि नहीं। प्रधानमंत्री आवास योजना मे बनाए जा रहे घरों की जानकारी, नियमित किस्त मिल रही है कि नहीं ।
पंचायत सचिव की गतिविधियों की जानकारी पंचायत द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन। प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की हितग्राही योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ मिलने की जानकारी तथा इसके अतिरिक्त ग्रामीणों से मिली विभिन्न तरह की शिकायतों के निराकरण के उपरांत ही विकास यात्रा को आगे बढ़ाना चाहिए, तभी वास्तव में विकास यात्रा से आम जनता को लाभ मिल पाएगा अन्यथा स्वागत सत्कार तो अनेकों बार होते हैं लेकिन जनता को लाभ नहीं मिल पाता है। और समस्याएं यथावत बनी रहती है तथा 4 दिन बाद फिर से ग्रामीण अर्जी लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते हैं।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles