धंधा; हिंदू-मुस्लिम का : भारत इस्लाम की जन्मस्थली -मदनी

Share

नई दिल्ली

11 फरवरी (भाषा)।Communal Harmony
भारत के इस्लाम की जन्मस्थली होने का दावा करते हुए मुसलिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एमएम समूह) के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने के शनिवार को कहा कि पहले पैगंबर का जन्म यही हुआ था और यह मुसलमानों का पहला वतन है। राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित संगठन के 34वें महाधिवेशन को संबोधित करते हुए मदनी ने साथ में यह भी कहा कि यह देश जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत का, उतना ही उनका भी है।
मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि अल्पसंख्यकों का आरएसएस और भाजपा से सिर्फ विचारधारा को लेकर मतभेद है, न कि मनभेद है। उन्होंने यह दावा भी किया कि देश में कुछ वर्षों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ी
हैं। सरकार तथा प्रशासन को जिस तरह कार्रवाई करनी चाहिए  थी, नहीं की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के
खिलाफ हम आवाज भी उठाएंगे और लड़ाई भी लड़ेंगे।

मदनीने कहा कि अल्पसंख्यकों का आरएसएस, भाजपा तथा बहुसंख्यकों से कोई धार्मिक या नस्ली द्वेष नहीं है। उन्होंने देश को महाशक्ति बनाने के लिए संघ प्रमुख भागवत को आपसी बैर और दुश्मनी को भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलने का न्योता दिया। मदनी ने कहा कि अल्पसंख्यकों का आरएसएस और भाजपा से सिर्फ विचारधारा को लेकर मतभेद है, न कि मनभेद है। मदनी ने कहा कि इस धरती की खासियत यह है कि सबसे पहले पैगम्बर अबुल बशर सैयदना आदम अलैहिस्सलाम की यह सरजमी है। यह धरती इस्लाम की जन्मस्थली है। यह मुलसमानों का पहला वतन है। इसलिए यह कहना कि इस्लाम बाहर से आया हुआ कोई मजहब है, सरासर गलत है और ऐतिहासिक आधार पर बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि इसलिए मैं साफ तौर से कहता हूं भारत हिंदी- मुसलमानों के लिए वतनी और दीनी (धार्मिक) दोनों लिहाज सबसे अच्छी जगह है। जमीयत प्रमुख ने कहा कि यह देश जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का है, उतना ही यह महमूद का भी है। महमूद ना तो एक इंच आगे है, ना पीछे है और वे भी महमूद से एक इंच आगे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी नजर में हिंदू और मुसलमान सभी समान हैं। हम इंसानों के बीच भेदभाव नहीं करते हैं, न ही हम नरलीय ऊंच-नीच को स्वीकार करते हैं।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles