मुख्यमंत्री के निज सचिव के नाम से झूठा कार्ड छपवाने के आरोप में आकाश पंजीबद्ध

Share

भोपाल

स्वयं को मुख्यमंत्री का निज सचिव बताने वाले दमोह के निवासी आकाश दुबे के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आकाश दुबे नाम के व्यक्ति ने शादी के कार्ड में भी अपने नाम के साथ मुख्यमंत्री निज सचिव प्रिंट करवाया था। प्रकरण की जाँच में सामने आया कि पहले भी यह व्यक्ति अलग-अलग तरीके से लोगों को अपना परिचय देकर इस तरह की हरकतें करता रहा है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिस पद पर पदस्थ नहीं है, उस पद का नाम न तो प्रिंट करा सकता है, न ही वह किसी को बता सकता हैं। इस तरह का कृत्य धोखाधड़ी एवं छल की श्रेणी में आता हैं। प्रकरण को संज्ञान में लेकर जाँच के बाद आकाश दुबे के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles