

हरबिंदर सिंह अर्जुन पुरस्कार विजेता 1964, और ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता (ट्रिपल ओलंपियन) तथा देवेश चौहान अर्जुन पुरस्कार विजेता और डबल ओलंपियन ने आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में ट्रॉफियों के अनावरण के साथ-साथ दूसरी खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग अंडर-21 का उद्घाटन किया।
आज कुल दो मैच खेले गए, जिनमें भारतीय खेल प्राधिकरण ‘ए’ टीम ने सैल्यूट हॉकी अकादमी को 13-0 से और प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने एचआईएम हॉकी अकादमी को 11-0 गोल से हराया।
हरबिंदर सिंह ने तीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और जो हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य भी हैं, दूसरी खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा महिला हॉकी लीग का आयोजन करना एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इन खेलो इंडिया लीग से देश को ऐसे होनहार खिलाड़ी प्राप्त होंगे जो भारत के लिए खेलेंगे और ओलंपिक में पदक भी जीतेंगे।उन्होंने कहा कि मैं इस साल और पिछले साल अंडर-21 और अंडर-16 श्रेणियों में आयोजित पिछली दो महिला खेलो इंडिया लीग को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण को बधाई देता हूं। मैं सभी भाग लेने वाली टीमों और खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं देता हूं।
इस अवसर पर पीयूष दुबे (हॉकी के लिए भारत के उच्च कार्य प्रदर्शन प्रबंधक) भी उपस्थित थे, जो टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच रहे हैं। नेशनल स्टेडियम के प्रशासक दिलीप सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

