
नई दिल्ली,
22 फरवरी।
एकीकृत दिल्ली नगर निगम(एमसीडी) की पहली महापौर प्रोफेसरशैली ओबेराय बन गई हैं। दिल्लीविश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर रह चुकीं शैली ओबेराय की पहचान अकादमिक तौर पर अधिक है। पिछले साल दिसंबर में निगम चुनाव के जरिए अपनी चुनावी पारी शुरू करने वाली ओबेराय (39) ने दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता के गढ़ कहे जाने वाले
पूर्वी पटेल नगर वार्ड से जीत हासिल कर ओबेराय ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के स्कूल आफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसओएमएस) से दर्शनशास्त्र मेंडाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। नई पहचान कायम की। ओबेराय ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के स्कूल आफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसओएमएस) से दर्शनशास्त्र में डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने भारतीय वाणिज्य संघ (आइसीए) सम्मेलन में स्वर्ण पदक (प्रोफेसर मनुभाई शाह पुरस्कार) हासिल करने के अलावा विभिन्न राष्ट्रीय य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त किए हैं। वह आइसीए की आजीवन सदस्य भी हैं। उन्हें ‘मिस कमला रानी पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। और अब, बहुप्रतीक्षित चुनाव में ओबेराय के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेखा गुप्ता को 34 मतों से हराने के बाद दिल्ली को एक दशक से भी कम समय में पहली महिला महापौर मिल गई। इससे पहले रजनी अच्छी 2011 में निगम के तीन भागों में विभाजित होने से पहले शीर्ष पद पर निर्वाचित होने वाली अंतिम महिला थीं.(SABHAR जनसत्ता)

