मकान पर सील लगाने पहुंचे तो वंशिका के मालिक ने किया आत्मदाह

Share

नई दिल्ली,

26 फरवरी (भाषा)।मध्य प्रदेश: पूर्व छात्र ने कॉलेज प्रिंसिपल पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 80  फीसदी जली टीचर - Madhya pradesh Woman principal critical after being set  ablaze over marksheet row accused ...
जब बैंक कर्मी 33 वर्षीय व्यक्ति के मकान पर सील लगाने पहुंचे तो उसने कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। मकान पर सील लगाने की प्रक्रिया चल रही थी तो वंशिका कलेक्शंस के मालिक कपिल कुमार ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली। उसने बैंक से लिया कर्ज नहीं चुकाया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझायी और कुमार को जीटीबी हास्पिटल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि हालांकि शनिवार देर रात तीन बजकर 40 मिनट पर अस्पताल ने उन्हें बताया किव्यक्ति की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि बैंककर्मी अदालत के आदेश पर उसके मकान का कब्जा लेने पहुंचे थे।

पिछले दिनों कानपुर देहात में एक ब्राह्मण दीक्षित परिवार कि 2 महिलाओं ने भी इसी तरह उस वक्त आग में जलकर मर गई थी जब वहां के प्रशासन उनके कथित अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुलडोजर से उनके मकान को हटा रहा था इस तरह हाल में प्रशासनिक दबाव में भारतीय नागरिकों के मरने जलकर मरने की यह दूसरी घटना सामने आई है


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles