
वर्ष 1877 के बाद इस साल सबसे गर्म रहा फरवरी : मौसम विभाग
नई दिल्ली 28 फरवरी।
भारत में 1877 के बाद से इस साल फरवरी का महीना सबसे गर्म रहा और औसत अधिकतम तापमान 29.54 डिग्री सेल्सियस दर्ज ने किया गया। मौसम विभाग ने इसे ‘ग्लोबल वार्मिंग’ से जोड़ते हुए मंगलवार को यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि देशके अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है, जबकि दक्षिणी प्रायद्वीप और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के कठोर मौसम की स्थिति से बचने की संभावना है। आइएमडी के हाइड्रोमेट और एग्रोमेट मौसम विभाग के हाइड्रोमेट और एग्रोमेट एडवाइजरी सर्विसेज के प्रमुख एससी भान ने कहा कि मार्च में लू की संभावना कम है, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल और मई में चरम मौसम स्थिति का अनुभव
हो सकता है। एडवाइजरी सर्विसेज के प्रमुख एससी भान ने कहा कि मार्च में लू की संभावना कम है, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल और मई में चरम मौसम स्थिति का अनुभव हो सकता है। भान ने कहा कि 1877 के बाद से इस साल फरवरी में मासिक औसत अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा। (SABHARजनसत्ता)

