खाम्हीडोल में 6 मार्च तक चलने वाला प्रारंभ हुआ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

Share

शहडोल

जिले के बुढार विकासखंड अंतर्गत ग्राम खाम्हीडोल में तपस्वी दिलीप तिवारी महाराज दंडी महाराज के सानिध्य में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ गत 26 फरवरी से प्रारंभ हो गया हैहनुमान मंदिर बजरंग धाम खाम्हीडोल में श्री रामकथा एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ कलश यात्रा के साथ 26 फरवरी से प्रारंभ हो गया। काप्ने संख्या में भक्तजनों ने कलश यात्रा में भाग लिया। दाण्डी महाराज हनुमान मंदिर, बजरंग आश्रम, खाम्हीडोल, दिलीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की पूर्व वर्ष में आयोजित अष्टादश महापुराण की वर्षगांठ पर 26 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजन किया जाएगा। भक्ति रस से परिपूर्ण आयोजन में व्यास पीठ पर परम पूज्य बाल व्यास श्रद्धेय राजीव लोचन शास्त्री, श्री राधामाधव सेवा आश्रम, चित्रकूट धाम द्वारा अपनी रसमयी एवंvओजस्वी वाणी में श्री हरिकथा का रसपान  प्रतिदिन करा रहे हैं। दाण्डी महाराज हनुमान मंदिर, बजरंग आश्रम, खाम्होडोल ने आयोजित धार्मिक आयोजन में सभी से अपील की है कि सपरिवार ईस्ट मित्रों सहित समय पर पधार कर इस विलक्षण कथा का आनन्द उठायें। उन्होंने बताया कि श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ के समस्त कार्यक्रम प्रातरू 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिदिन संपन्न हुआ करेंगे। कथा समय दोपहर 2 बजे से हरिइच्छा तक कथा प्रसंग के बारे में  जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 26 फरवरी कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, मंगलाचरण एवं नाम महिमा का कार्यक्रम संपन्न हुआ, द्वितीय दिवस-27 फरवरी सती चरित्र, शिव विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ, तृतीय दिवस 28 फरवरी नारद मोह, श्रीराम जन्म महोत्सव मनाया गया,
उद्धार, जनकपुर दर्शन, पंचम दिवस-2 मार्च चतुर्थ दिवस आज बाल लीला, अहिल्या पुष्पवाटिका प्रसंग, धनुषभंग, सीता राम विवाह महोत्सव, षष्ठम दिवस-3 मार्च श्री राम वन गमन एवं केवट प्रसंग, सप्तम दिवस- 4 मार्च भरत चरित्र, अष्टम दिवस 5 मार्च शबरी गोध चरित्र, नवम दिवस-6 मार्च श्री हनुमान जो के आदि भक्तों की कथाएं एवं श्री  हनुमान द्वारा सांता जो खोज, रावण वध एवं श्री रामराज्याभिषेक आयोजित होगा।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles