बीजेपी के विजय अभियान का रहस्य ‘त्रिवेणी’ में छिपा : नरेंद्र मोदी

Share

दिल्ली PM Modi | Meghalaya | Tripura Nagaland

पूर्वोत्तर (मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड) में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय से देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मौजूद सभी लोग अपना मोबाइल निकालकर फ्लैश लाइट जलाएं। यह तीनों राज्यों की जनता का सम्मान है। मोदी ने कहा कि बीते सालों में भाजपा मुख्यालय अनेक अवसरों का साक्षी बना है। मैं त्रिपुरा, मेघायल और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर अभिनंदन करता हूं। इस दौरान विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मर जा मोदी, लेकिन देश कहता है मत जा मोदी।प्रधानमंत्री ने कहा, बीजेपी के विजय अभियान का रहस्य ‘त्रिवेणी’ में छिपा है। इसकी पहली शक्ति है- बीजेपी सरकारों के कार्य, दूसरी शक्ति है- बीजेपी सरकारों की कार्य संस्कृति, तीसरी शक्ति है- बीजेपी कार्यकर्ताओं का सेवाभाव।मैं उनको नमन करता हूं। उनका सेवा भाव अतुल्य हैं। हमने देश को राजनीति की नई संस्कृति दी है। हमारे काम के तौर तरीकों में कोई भेदवाभ नहीं होता। हम सबके साथ काम करते हैं। भाजपा का विकास मॉडल देशहित को प्रथम रखता है।उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त जब कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने की इच्छा करते हैं, तब कमल खिलता ही जा रहा है। कुछ लोग कट्टर की पहचान में लगे हुए हैं, यह बेईमानी से कट्टर में लगे है, यह लोग कहते हैं ‘मर जा मोदी’, लेकिन देश कहता है ‘मत जा मोदी’।  (SAABHAR JANSATTA)


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles