मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी और देव तालाब को मिला कर मऊगंज प्रदेश का 53 नया जिला

Share

मऊगंज

तहसील को जिला बनाने का वादा आज पूरा हो रहा है। चार तहसील मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी और देव तालाब को मिला कर मऊगंज प्रदेश का नया जिला होगा। आज से ही जिला बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी और आगामी 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराया जायेगा।

सांसद श्री जनार्दन मिश्रा ने कहा कि आजादी के बाद इस क्षेत्र का इतना विकास पहले कभी नहीं हुआ। आज मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में विंध्य क्षेत्र का चहुँमुखी विकास हो रहा है। यहाँ 3 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है। विधाय प्रदीप पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मऊगंज क्षेत्र के विकास के लिये हर संभव प्रयास किये हैं। बाणसागर योजना से घर-घर पीने का पानी मिल रहा है, 550 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र से रोजगार सृजन हुआ है और पलायन की समस्या का निराकरण हुआ है। क्षेत्र में 400 करोड़ रूपये से अधिक की राशि सड़क निर्माण के लिये दी गई है।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री  राजेन्द्र शुक्ला, विधायक  नागेन्द्र सिंह,  के.पी. त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री नीता कौल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles