आस्ट्रेलिया में अडाणी समूह सफल कारोबार  : उच्चायुक्त

Share

नई दिल्ली,Adani Mining's Carmichael coal mine plan gets the thumbs up - International  Mining

6 मार्च।”ना खाऊंगा ना खाने दूंगा” कि पर्यायवाची बने गौतम अडानी ऑस्ट्रेलिया में  एक सफल कारोबारी हैं इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी भाषा के हवाले से जनसत्ता में छपी खबरों के अनुसार भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरीओफैरल ने सोमवार को कहा कि अडाणीसमूह उनके देश में सफल कारोबार कासंचालन करता है और वह सबसे बड़ा भारतीय
निवेशक बना हुआ है।ओफैरल ने  कहा कि अडाणी समूह पर आई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से उपजे हालात पर भारतीय नियामकों को गौर करना है और समूहद्वारा अपना आस्ट्रेलियाई कारोबार बंद करने की कोई भी रिपोर्ट नहीं है। ओफैरल ने अडाणीसमूह के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा,गौतम अडाणी के आस्ट्रेलिया में किए गए2 निवेश पूरी तरह सक्रिय हालत में हैं और स्वच्छ ऊर्जा एवं कोयला जैसे संसाधन मुहैया करा रहे हैं। मैंने ऐसी कोई भी रिपोर्ट नहीं देखी
है कि आस्ट्रेलिया में उनका परिचालन ठप हो गया है। यह अब भी आस्ट्रेलिया में भारत से निवेश करने वाले महत्वपूर्ण निवेशक हैं।’गौतम अडाणी की अगुआई वाला अढाणी समूह आस्ट्रेलिया में एक बंदरगाह टर्मिनल के अलावा कोयला खदानों और सौर ऊर्जा परियोजनाओं का भी परिचालन करता है। आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने कहा कि अडाणी समूह संभवतः आस्ट्रेलिया में भारत का सबसे बड़ा निवेशक है। उन्होंने कहा, ‘आस्ट्रेलिया में उनके सफल कारोबार हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जहां आर्थिक सहयोग समझौते हैं, लोग खुद ही अपने हितों को ध्यान में रखते हुए निवेश करने या कंपनियां खरीदने का फैसला करते हैं। इन मामलों में सरकार नहीं शामिल होती है।’

गौरतलब है की हिडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में गौतम अडानी को  एक भ्रष्ट कारोबारी के रूप में प्रचारित किया गया जिससे कथित तौर पर करीब 16 लाख  करोड़ का झटका अडाणीसमूह में लगा है और वह अपनी एक बड़ी पूजी का हिस्सा खो बैठा. दुनिया में अदानी भारतीय सपोर्ट से जहां दूसरे नंबर का बड़ा आदमी बना हुआ था वह टॉप 25 में भी नहीं हैं अब इस नई रिपोर्ट से कुछ सकारात्मक संदेश दिखते हैं…


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles