लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में मध्यप्रदेश का नाम दर्ज

Share

उत्कृष्ट योगदान देने वाले 6 अधिकारियों को सम्मानित किया राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने

लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस 2022-23 में लार्जेस्ट कलेक्टिव रीडिंग-सिंगलथीम-मल्टीपल वेन्यू के कीर्तिमान में मध्यप्रदेश का नाम दर्ज होने पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले 6 अधिकारियों को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन में सम्मानित किया। राज्यपाल अधिकारियों को प्रशंसा-पत्र और लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस द्वारा जारी प्रमाण-पत्र की प्रति भेंट की गई। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा  के.सी. गुप्ता, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, राज्यपाल के तत्कालीन सचिव मनोहर दुबे, राज्यपाल के प्रेस अधिकारी  अजय वर्मा और राजभवन के पुस्तकालयाध्यक्ष अमित दीक्षित शामिल थे। तत्कालीन राज्यपाल के अपर सचिव  अभय वर्मा मुख्यालय से बाहर होने के कारण कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुए थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि सामाजिक प्रदूषण को रोकने के प्रयास जरूरी है। इस दिशा में भावी पीढ़ी और युवाओं को गांधी जयंती की 150 वीं वर्षगाँठ पर गांधी साहित्य का वाचन कराना समयानुकूल सराहनीय पहल थी। उन्होंने मध्यप्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल स्व. लालजी टंडन का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी पहल का कीर्तिमान बनने पर उनकी आत्मा को भी संतोष मिला होगा। गांधी साहित्य के अध्ययन से छात्र-छात्राएँ गांधी चिंतन के आदर्श और व्यवहारिक उपयोगिता से परिचित और प्रेरित हुए होंगे। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों को नई पीढ़ी में प्रसारित करने की पहल का कीर्तिमान बनना अधिकारियों की दृढ़ इच्छा-शक्ति, समन्वय और लगन के साथ किए गए प्रयासों की उपलब्धि है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles