प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;”असाधारण!’नाटू नाटू’

Share

और हमने कर दिखाया...नाटु नाटु को ऑस्कर मिलने पर क्या बोले राजामौली, राम चरण और एनटीआर, जानें | oscars 202 rrr natu natu song wins ss rajmouli ram charan jr ntr reaction |   प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आरआरआर फिल्म के गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर भारतीय संगीतकार एम.एम. कीरावनी, गीतकार चंद्रबोस और पूरी टीम को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि यह असाधारण है और ‘नाटू नाटू’ की लोकप्रियता पूरे विश्व में है।अकादमी के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;”असाधारण!’नाटू नाटू’ की लोकप्रियता विश्व स्तर पर है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए  पूरी टीम को बधाई।”

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज पूरा देश गर्व से भरा है। आरआरआर फिल्म के गाने “नाटू-नाटू” को सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सांग श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड मिला है। साथ ही कार्तिकी गोंसाल्वेस तथा गुनीत मोंगा की “द एलीफेंट व्हीस्परर्स” भारतीय शार्ट फिल्म को भी ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया है। पहले गोल्डन ग्लोब और अब ऑस्कर अवार्ड मिलना यह बताता है कि भारतीय संगीत और फिल्मों का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। मुख्यमंत्री ने आरआरआर फिल्म के निर्देशक राजा मोली, संगीतकार  एम.एम. कीरावानी, फिल्म के कलाकार  रामचरण जूनियर एमटीआर को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई दी है। साथ ही “द एलीफेंट व्हीस्परर्स”फिल्म की पूरी टीम को भी बधाई और शुभकामनाएँ दी। उल्लेखनीय है कि केलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में 95 वें अकादमी पुरस्कार समारोह में “द एलीफेंट व्हीस्परर्स” ने सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु श्रेणी का ऑस्कर अवार्ड जीता है। इसमें एक परिवार अनाथ हाथियों को पालता है। फिल्म में मनुष्य और वन्य-जीवों के परस्पर संवेदनशील संबंधों को दिखाया गया है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles