
2 से 31 अक्टूबर, 2021 तक स्वच्छता के दौरान स्वच्छ किया गया और स्क्रैप से 62.54 करोड़ रुपये अर्जित किया गया
सरकार ने 2 से 31 अक्टूबर, 2021 तक केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों सहित उनके संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने और स्वच्छता को संस्थागत बनाने के लिए पहले विशेष अभियान का आयोजन किया था।लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 6,154 से अधिक केंद्र सरकार के कार्यालयों ने इस अभियान में भाग लिया।
इस अभियान के दौरान 6154 कार्यालयों में फैले लगभग 12.01 लाख वर्ग फुट स्थल को स्वच्छ किया गया और महीने भर के अभियान के दौरान स्क्रैप निपटान से 62.54 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। पुनर्निर्मित कार्य स्थल का उपयोग संबंधित कार्यालयों द्वारा प्रांगण, कैफेटेरिया, पुस्तकालय, सम्मेलन कक्ष, स्वास्थ्य केंद्र और पार्किंग स्थल आदि जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया गया था।

