जंबूरी में मिलेंगे, जन-अभियान के जंबूरे…

Share

जंबूरी मैदान में राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने परिषद का दल भोपाल रवाना

भोपाल में 18 मार्च, शनिवार को जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस विशाल आयोजन में शामिल होने के लिये अनूपपुर जिले से शुक्रवार ,17 मार्च की दोपहर जन अभियान परिषद का एक दल भोपाल रवाना हो गया है।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अनूपपुर जिला इकाई के ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, मेंटर्स , स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य जिला समन्वयक  उमेश पाण्डेय, भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं जन अभियान परिषद से जुड़े  मनोज कुमार द्विवेदी, ब्लाक समन्वयक  फत्ते सिंह के साथ कोतमा, अनूपपुर, पुष्पराजगढ, जैतहरी ब्लाक के नवांकुर समितियों, प्रस्फुटन संस्थाओं के लोग , स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शुक्रवार की दोपहर चंदनघाट ,बेनीबारी मार्ग स्थित नर्मदा मैया की पूजा अर्चना कर माई की जयकशरे के साथ सड़क मार्ग से भोपाल रवाना हो गये ।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles