
सतना
मैहर में चैत्र नवरात्रि मेला 22 मार्च से प्रारंभ होकर 30 मार्च 2023 तक चलेगा। मेले में भारत के विभिन्न प्रान्तों से लाखों श्रृद्वालुओं के पहुंचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट सतना शैलेन्द्र सिंह द्वारा 6 कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किए गए है। अपर कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार नागेन्द्र त्रिपाठी, आशीष शर्मा, हिमांशु शुक्ला, अरूण यादव तथा रामदेव साकेत को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नियुक्त किए गए कार्यपालिक दंडाधिकारी 21 मार्च को अपरान्ह 4 बजे तक अपनी उपस्थिति मेला प्रभारी को देना सुनिश्चित करेंगें। संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी प्रशासक मां शारदा प्रबंध समिति मैहर धर्मेन्द्र मिश्रा रहेंगे।

