
उमरिया।
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रषासन के सहयोग से जिला मुख्यालय उमरिया में श्रीराम कथा की प्रस्तुतियों पर आधारित प्राकट्य पर्व के दूसरे दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तथा गुजरात के लोक कलाकारों की प्रस्तुति से लोक कला की मनमोहक खुशबू बिखेरी गई। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं ने लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों को जमकर सराहा । दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरूआत अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार एवं पद्मश्री से जोधइया बाई ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सिद्धार्थ पटेल ने जोधइया बाई का सार्वजनिक सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरूआत भोपाल से आई शीला त्रिपाठी एवं उनके साथियों द्वारा बघेलखण्ड में राम नवमीं के अवसर पर गाये जाने वाले पारंपारिक लोक गीत , सोहर, गारी, राम जन्म उत्सव गीत, विवाह संबंधित गीतों की प्रस्तुतियां दी गई । जिसे उपस्थित श्रोताओं द्वारा जमकर सराहा गया। इस अवसर पर सागर से आए प्रहलाद कुर्मी एवं उनके साथियों द्वारा राई लोक नृत्य, उमरिया के चूड़मणि यादव एवं उनके साथियों द्वारा दीवाली के अवसर पर गाये जाने वाले देवरी नृत्य, अनूपपुर से आए लामूलाल धुर्वे एवं उनके साथियो द्वारा गोंड गुदुमबाजा , डिण्डौरी से आए राम बाई धुर्वे एवं उनके साथियो द्वारा गोंड , कर्मा एवं सैला नृत्य, झाबुआ से आये रितिक भूरिया एवं उनके साथियों द्वारा भगोरिया नृत्य तथा गुजराज से आई मीनल कुमारी उदय सेवक एवं उनके साथियो द्वारा गुजरात के लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां सराहनीय रही।
श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एकाग्र एक दिवसीय ‘प्राकट्य पर्व का आयोजन जिला मुख्यालय के पंचायती
मंदिर में गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में बघेली गीतों में श्रीराम भक्ति गायन संध्या एवं
मैहर बैण्ड की प्रस्तुति दी गई। ’प्राकट्य पर्व ’विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एकाग्र बघेली गीतों में श्रीराम, श्री मुनीन्द्र मिश्रा, भक्ति संध्या सुश्री इशिता विश्वकर्मा-मुम्बई एवं मैहर बैण्ड की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष, महिला वित्त विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा,विनोद शुक्ला,सुशील शर्मा जसवीर सिंह विधायक जयसिंह नगर श्री जयसिंह मरावी, त्रिलोकीनाथ गर्ग नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल, घनश्याम जायसवाल,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रवीण डोली सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
सतना चित्रकूट के गौरव दिवस पर स्थानीय प्रशासन और संस्थाओं के सहयोग से नित्य संध्या होने वाली मां मंदाकिनी नदी के भरत घाट पर मां गंगा आरती को भी भव्यता का रूप दिया गया। सांसद गणेश सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत साधना पटेल, कलेक्टर अनुराग वर्मा, श्रीमती नेहा वर्मा, वनमंडलाधिकारी विपिन पटेल, एसडीएम पीएस त्रिपाठी, सदगुरु संघ ट्रस्ट के डॉ. बीके जैन, ऊषा जैन, संगठन सचिव डी आर आई अभय महाजन, प्रबल श्रीवास्तव, बसंत पंडित सहित बड़ी संख्या में चित्रकूट के गणमान्य नागरिक, सपरिवार गंगा आरती में शामिल हुए। इस मौके पर मंदाकिनी नदी के तट पर शानदार आतिशबाजी की गई। बिजावर मंदिर के समीप मंदाकिनी घाट पर रावण वध और श्री राम राज्य अभिषेक की रामलीला का मंचन खजुरी ताल की रामलीला मंडली द्वारा किया गया। गंगा आरती के बाद भरतघाट में बघेली प्रसिद्ध गायिका मान्या पाण्डेय द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
सिंगरौली : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र द्वारा न्यायाधीशगणों हेतु ‘ई’ टाइप बहुमंजिला भवन निर्माण कार्य हेतु सिविल लाइन सीधी में विधिवत भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में समस्त न्यायालय परिवार , लोनिवि पीआईयू के अधिकारी
कर्मचारी गण , संविदाकार और टीम तथा अनेक मीडिया पत्रकार बंधु तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। भवन की प्रशासकीय स्वीकृती राशि रु 594.94 लाख की है, इसमें 6 नग ई टाइप क्वार्टर, सर्वेंट क्वाटर , गार्डरुम, ड्राइवर रुम सहित निर्माण होना है। भवन सर्व सुविधायुक्त होगा।भूमिपूजन के समय जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा निर्माण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा आवश्यक समस्त औपचारिकताओं की पूर्ति कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दी गई। समय सीमा 12 माह में भवन निर्माण पूर्ण कर न्यायालय को सौंपने हेतु निर्देश भी दिया गया। साथ ही साथ गुणवत्ता पर समझौता न करने की हिदायत भी दी गई। उल्लेखनीय है कि न्यायाधीशों के रिहाइश क्वार्टरों की सीधी में अत्यन्त कमी है। न्यायाधीशों हेतु क्वार्टरों की स्वीकृति प्रतीक्षाधीन थी। अब क्वार्टरों के निर्माण हो जाने पर न्यायाधीशगणों हेतु पर्याप्त क्वार्टर उपलब्ध हो जायेंगे

