
बेंगलुरु,6 अप्रैल (भाषा) अडाणी को ये सब चीजें (अनुचित लाभ) दी गई हैं, तो यह सच नहीं है।’’.केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अडाणी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे आरोप लगाने की आदत हो चुकी है।.सीतारमण ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर राहुल गांधी वास्तव में सोचते हैं कि अडाणी को ये सब चीजें (अनुचित लाभ) दी गई हैं, तो यह सच नहीं है।’’.
नयी दिल्ली, (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारत को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से मुक्त कराने के उद्देश्य से कड़े कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने ‘बादशाही’ मानसिकता वाले लोगों की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि ऐसे लोग 2014 से ही गरीबों, पिछड़ों और वंचितों का अपमान कर रहे हैं।.भाजपा के 44वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा ‘‘ पहले से ही कहा जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को कोई नहीं हरा सकता लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘अति आत्मविश्वास’ की भावना से सचेत रहना होगा।’’.
सलंगपुर (गुजरात), (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी भ्रम के, कुछ कड़े फैसले लिए और उन्हें लागू करते हुए देश में अमन-चैन तथा शांति भी बनाए रखी।.

