
रीवा से होकर व्यौहारी-टेटका तक 90 किलो मीटर की 289.01 करोड़ रूपये की लागत से बनाई जाने वाली सड़क का भूमिपूजन सांसद रीवा जनार्दन मिश्र के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल, विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। सांसद मिश्र ने कहा इसके बन जाने से शहडोल मार्ग में छुहिया घाटी में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से सिलपरा, बिछिया और गोविंदगढ़ के रहवासियों को आवागमन की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही शहडोल जाने का मार्ग भी सुगम हो जायेगा। उन्होंने कहा कि रीवा चारों ओर से विश्व स्तरीय सड़कों से जुड़ गया है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासन की योजनाओं की जानकारी नीचे धरातल स्तर तक पहुँचाये। शासन का संदेश अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। चौहान ने कहा कि पेसा नियम जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।
सभी मोबिलाइजर का दायित्व है कि मुख्यमंत्री का संदेश गाँव-गाँव तक पहुँचाये। पेसा नियम के क्रियान्वयन में महिलाओं की भी बड़ी सशक्त भूमिका है। गाँव में आपसी छोटे-मोटे विवादों को निपटाने में पेसा नियम का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में तेंदूपत्ता समितियों के हित में हो रहे कार्यों की जानकारी दी।

