
कोलार (कर्नाटक)
(भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक के कोलार में अडाणी समूह के ‘‘भ्रष्टाचार’’ का मुद्दा उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया और दोहराया कि वह केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार से डरते नहीं हैं।.वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोलार में गांधी ने ‘मोदी उपनाम’ वाली एक टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्हें आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराया गया था और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था।.
लखनऊ, (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सरकार पर आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश जंगल राज की गिरफ्त में फंस चुका है और अपराधियों को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संरक्षण मिला हुआ है।.यादव ने यहां एक बयान में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा, ‘‘राज्य में कानून और संविधान का शासन नहीं है, अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है, सड़कों पर खुलेआम हत्यायें हो रही है। अपराधी बेखौफ हैं। अपराधियों को सत्ताधारी पार्टी का संरक्षण मिला हुआ है। पूरा प्रदेश जंगलराज की गिरफ्त में फंस चुका है।’
श्रीनगर, (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रविवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा पुलवामा हमले के बारे में किए गए “खुलासे” से ‘ध्यान भटकाने की एक चाल’ है।.मलिक ने एक न्यूज पोर्टल के साथ एक साक्षात्कार में दावा किया था कि फरवरी 2019 में पुलवामा हमला सुरक्षा प्रोटोकॉल में चूक के कारण हुआ था, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे।.

