
सिंहपुर/शहडोल
बिलासपुर कटनी रेलवे मार्ग पर शहडोल जिले के सिंहपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन मालगाड़ी ट्रेनें आपस में टकरा गई। जिससे मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक लोको पायलट के मृत होने की खबर 5 लोग घायल हुए हैं, वहीं दो पायलट के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू जारी है।
सिंहपुर स्टेशन में एक मालगाड़ी खड़ी थी, में तभी तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे खड़ी हुई मालगाड़ी इंजन में आग लग गई। अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान बाजू की पटरी से जा रहा एक मालगाड़ी भी चपेट में आ गई। इस तरह कुल 3 माल गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस हादसे में दो लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मालगाड़ी के दो पायलट अभी फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के कारण रेल यातायात बाधित हो गया है। इस घटना के बाद बिलासपुर कटनी रूट पूरी तरह बंद हो गया। दोनों तरफ की सभी यात्री व मालगाड़ी बीच मे ही खड़ी हो गयी हैं

