
नगरपालिका कोतमा द्वारा थ्री आर कबाड़ से कमाल के तहत पार्क में सुन्दर कलाकृतियां बनाई गई हैं।
पेन्टिंग के माध्यम से नगरीय मुख्य मार्गों को कलात्मक बनाया गया है। चित्रकारी इतनी मनोहारी है कि इस मार्ग से गुजरने वाले लोग एक पल ठहरकर इसका दीदार जरूर करते हैं। कई लोग तो इन आकर्षक चित्रकारी के साथ अपनी तस्वीर और सेल्फी भी ले रहे हैं। नगरपालिका कोतमा के सीएमओ प्रदीप झारिया बताते हैं कि निकाय में रखे अनुपयोगी लौह सामग्रियों लगभग 5 क्विंटल से आकर्षक प्रतिमाओं का कुशल कारीगरों के माध्यम से निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया है कि कबाड़ से कमाल के तहत मूर्तिकला में रुचि रखने वाले स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उनका कौशल विकास कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा।

