क्या कर्नाटक के बेटे-बेटियां अपने प्रदेश को नहीं चला सकते..?-प्रियंका गांधी

Share

श्रृंगेरी (कर्नाटक), 26 अप्रैल (भाषा)

शाह के बयान पर बोलीं प्रियंका: क्या कर्नाटक के बेटे-बेटियां अपना प्रदेश नहीं चला सकते        कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या कर्नाटक के बेटे-बेटियां अपने प्रदेश को नहीं चला सकते।.उन्होंने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने का उल्लेख करते हुए उम्मीद जताई कि जिस तरह से 1978 में चिकमगलूर के लोगों ने इंदिरा गांधी को यह आत्मविश्वास दिया था कि जनता उनके साथ है, उसी तरह का आत्मविश्वास देश के लोग राहुल गांधी को भी देंगे।.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  ने बुधवार को चिकमगलुरू जिले के लोगों के साथ भावनात्मक संबंध जोड़ने का प्रयास करते हुए कहा कि यह अब परिवार के लिए संघर्ष का समय है, ठीक उसी तरह जैसे उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था जब वह करीब 45 साल पहले यहां आईं थीं।.अपने भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने इसे “झूठा मामला बताया जैसा इंदिरा गांधी के साथ हुआ था”। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘भगवान और लोगों के आशीर्वाद’’ से कांग्रेस उम्मीदवार विजयी होंगे क्योंकि वे सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं।.

नयी दिल्ली, (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की औरछत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के IED अटैक में 10 जवान शहीद, गृह  मंत्री अमित शाह ने CM भूपेश बघेल को मदद का आश्वासन दिया दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में 10 पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.अधिकारियों के मुताबिक शाह ने स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।.

नयी दिल्ली,

Personal Vanity Project": Jairam Ramesh Jabs PM Modi On New Parliament  Building    (भाषा) कांग्रेस ने अडाणी समूह की तीन कंपनियों के निदेशक पद से गौतम अडाणी के बड़े भाई विनोद अडाणी के इस्तीफा देने संबंधी खबर का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि ‘अडाणी महाघोटाले’ की सच्चाई जनता के समक्ष लाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा इसकी जांच जरूरी है।.पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस को इस मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन इस समिति का अधिकार क्षेत्र प्रतिभूति नियमों के उल्लंघन की जांच तक ही सीमित है।.

नयी दिल्ली, (भाषा)मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम की तबीयत ठीक, वापस काम पर लौटे - director mani  ratnam back to work rushed to hospital after cardiac problems tmov - AajTak हिंदी भाषी क्षेत्रों में दक्षिण भारतीय सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता को एक ‘रिटर्न गिफ्ट’ करार देते हुए फिल्मकार मणिरत्नम ने कहा कि अच्छा है कि अब फिल्मों को ‘उत्तर या दक्षिण का या हिंदी फिल्म’ नहीं बताया जाता, बल्कि इन्हें भारतीय माना जाता है।.मणिरत्नम ज्यादातार तमिल फिल्म का निर्देशन करते हैं, लेकिन उन्होंने तेलुगू और मलयालम सहित हिंदी में भी फिल्म बनाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में दर्शक भाषा के आधार पर फिल्म का वर्गीकरण करना बंद कर देंगे।.

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles