
भोपाल राज्य शासन ने श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव 27 अप्रैल को शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिये ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है। श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव को ऐच्छिक अवकाश सूची में सम्मिलित किया गया है। ज्ञातव्य है कि प्रत्येक शासकीय सेवक को वर्ष में घोषित ऐच्छिक अवकाश की सूची में से 3 अवकाश लेने की पात्रता होती है।
शहडोल
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा जिले में महिलाओं हेतु संरक्षित पर्यटन स्थल में आवश्यक सुविधाओं एवं सुरक्षा की जानकारी उपलब्ध कराने एवं उनका आकलन करने हेतु एक दल गठित किया गया है। जिसमें 9 व्यक्तियों को नामांकित किया ये लोग जिले के चिन्हित 10 स्थानो में जाकर बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रपत्र में जानकारी संग्रहित करेंगे यह जानकारी आगामी 30 अप्रैल तक एकत्रित कर उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया है। जिले में जो पर्यटन स्थल चिन्हित किये गये है उनमें विराट मंदिर शहडोल, कंकाली मंदिर अंतरा, झीर सागर बिजौरी, भठिया देवी मंदिर, लखवारिया, मंदिर, महोरा सिद्व बाबा मंदिर, धुम्माढोल, मरकी देवी माता मंदिर केशवाही, मंदिर मझौली गोहपारू, मंदिर बेला भदवाही, गणेश मंदिर सिंहपुर को सम्मलित किया गया है।
अनुपपुर : बैठक कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में बताया गया कि 17 नल-जल योजनाओं में से 8 कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। 9 कार्यों को पूर्ण करने के लिए कम्बनीसन मशीन की उपलब्धता के प्रयास किए जा रहे हैं। पीएचई के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि 95 नवीन नल-जल योजनाओं की स्वीकृति हुई है, जिनमें 58 के पुनरीक्षित प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेज दिए गए हैं। शेष के पुनरीक्षित प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 नल-जल योजनाओं में से 10 योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि 38 रिपोर्टेड हर घर जल ग्राम में से 4 ग्रामों का प्रमाणीकरण अब तक किया गया है। शेष ग्रामों में हर घर जल का प्रमाणीकरण का कार्य किया जा रहा है। बैठक में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं तथा आंगनबाड़ी में पेयजल उपलब्धता के सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधार कार्य किया जा रहा है।

