बदरीनाथ धाम की भी विधिवत यात्रा शुरू,बदरीनाथ के कपाट खोले गए

Share

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई है। भगवान बदरी विशाल अब अपने धाम से भक्तों को दर्शन देने लगे हैं। गुरुवार को सुबह 7:10 बजे विधि-विधान के साथ  बदरीनाथ धाम: कभी भगवान शिव का निवास हुआ करता था बदरीनाथ, पढ़ें तीर्थ से जुड़ी रोचक बातें शुभ मुहूर्त पर ब्रहम बेला में पूरे वैदिक मंत्रोचारण और विधि- विधान के साथ श्रद्वालुओं के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खोले गए। इस मौके पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। कपाट खुलने के दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरुवार सुबह 4 बजे से कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई। इससे पहले अक्षय तृतीया के मौके पर 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का जोर शुरू हो गया। गुरुवार से बदरीनाथ धाम की भी विधिवत यात्रा शुरू हो गई है। हालांकि, खराब मौसम और बर्फबारी के कारण भीषण ठंड के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भी कपाट खुलने के दौरान मौजूद रही।

भोपाल, 27 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने कोरोना वायरस से अधिक नुकसान राज्य को इन दोनों नेताओं ने पहुंचाया है।.चौहान की यह टिप्पणी दिग्विजय सिंह द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आई है कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लिए कोरोना


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles