
नई दिल्ली, 29 अप्रैल।
राष्ट्रीय राजधानी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी के | लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचीं उत्तर प्रदेश के एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य पूनम देवी ने एक बच्चे को जन्म दिया है।
पूनम, बुधवार को विज्ञान भवन में आयोजित सम्मेलन में विशेष रूप से आमंत्रित किए गए लोगों में शामिल थीं। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के एक कड़ी में लखीमपुरी खीरी के पास के एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य के तौर पर उनके काम का जिक्र किया था। एक अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन के दौरान पूनम को विज्ञान भवन में प्रसव पीड़ा हुई और उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।(जनसत्ता )

