पीटी उषा ने जंतर-मंतर पर पहलवानों से मुलाकात की

Share

नयी दिल्ली, 3 मई (भाषा)Wrestlers Protest: धरना दे रहे पहलवानों को मिला को मिला पीटी उषा का साथ ! भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवानों के प्रति असंवेदनशील होने के आरोपों का सामना कर रही भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने बुधवार को जंतर-मंतर पर उनसे मुलाकात की और उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया।   पूर्व फर्राटा धाविका उषा ने इससे पहले अपने मुद्दों के लिए आईओए से संपर्क करने के बजाय फिर से विरोध शुरू करने के लिए पहलवानों की कड़ी आलोचना की थी।.उन्होंने कहा था कि पहलवानों को अनुशासन दिखाना चाहिए था। इस टिप्पणी के बाद उनकी और आईओए की आलोचना हुई थी।

(कर्नाटक), मोदी की कर्नाटक के मतदाताओं से अपील, ‘जय बजरंग बली’ बोलकर ‘बटन’ दबाओ और कांग्रेस को सजा दो3मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर ‘गाली देने की संस्कृति’ का आरोप लगाते हुए कर्नाटक के लोगों से अपील की कि वे जब 10 मई को मतदान केंद्रों पर जाएं और मतदान करें तो ‘जय बजरंग बली’ बोल कर उसे सजा दें।.उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता उनसे नफरत करते हैं और उन्हें गाली देते हैं क्योंकि उन्होंने उनकी ‘भ्रष्ट व्यवस्था’ को ध्वस्त कर दिया है।.

इंडी (कर्नाटक), (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परPriyanka Gandhi gets angry when asked why promoting bikini in schools तीखा प्रहार करते हुए आश्चर्य जताया कि ‘सर्वशक्तिमान, सर्वोपरि, सर्वश्रेष्ठ और सर्वज्ञानी’ प्रधानमंत्री को कर्नाटक में ‘40 प्रतिशत कमीशन सरकार की लूट’ नजर क्यों नहीं आई।.उन्होंने विजयपुरा जिले में एक चुनावी सभा में यह सवाल भी किया कि ‘विकास पुरूष’ (मोदी) अब भी ऐसा क्यों कहते हैं कि कर्नाटक का विकास उनका सपना है?.

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles