राजस्थान की 4 महिला गैंग ने की थी पायल ज्वैलर्स में चोरी; 35 में करीब 7 लाख का जप्त किया

Share

शहडोलदिनांक 12.04.2023 को शहडोल शहर के  न्यू पायल ज्वैलर्स में अज्ञात महिलाओं द्वारा गिरोहबद्ध होकर सुनियोजित तरीके से कारित की गई चोरी की घटना का  खुलासा कर दिया है।  न्यू पायल ज्वेलर्स के  सतीश सराफ द्वारा दिनांक 12.04.2023 को रात्रि में थाना कोतवाली शहडोल रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध  क्रमांक 343/23 धारा 380,120 बी भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
कुमार प्रतीक, पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा घटना संज्ञान में आते हीविशेष अनुसंधान दल (एस.आई.टी.) का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल जोन डी.सी.सागर द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुध्द 30,000/-रुपये का ईनाम उद्घोषित किया गया। पुलिस ने इस दौरान पाली, उमरिया, नारौजाबाद, कटनी, पन्ना, सागर, बीना, टीकमगढ़, होशगांबाद, इटारसी, जबलपुर, सीधी, रीवा, अनूपपुर, कोतमा, मनेन्द्रगढ़, पेन्ड्रा, वेंकटनगर, छतरपुर, डिण्डौरी आदि जिलों में  संभावित प्रजाति के डेरो पर दबिश भी दी गई एवं उन जिलो के पुलिस अधिकारियों से मिलकर इस प्रकार की
घटना को अंजाम देने वाले पूर्व अपराधियों एवं संदेहियों के अपराधिक रिकार्ड प्राप्त किये गये। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा तत्काल ही अन्तप्रान्तीय समन्वय स्थापित कर स्वयं के विशेष मार्गदर्शन में पुलिस थाना कोतवाली की टीम को राजस्थान के झालावाड़ एवं कोटा रवाना किया गया जहां पुलिस टीम द्वारा सफलता प्राप्त करते हुए संदिग्ध महिला आरोपियों को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की गई।

गिरफतार आरोपी :
1.अंजली बागडी पति पिंकेश बागडी उम्र 20 वर्ष निवासी पथराना थाना परमार जिला झालावाड राजस्थान, 2.लीलाबाई मोगिया पति हेमराज मोगिया उम्र 45 वर्ष निवासी गोदलेहडी थाना कैथून हाल बडाबस्ती आनंतपुरा जिला कोटा राजस्थान,
3.सावित्री मोगिया पति मिथुन मोगिया उम्र 25 वर्ष निवासी चारचोमा थाना देवली जिला कोटा राजस्थान, 4.रोशन बाई पति रामचरण मोगिया उम्र 45 वर्ष निवासी गोदलेहडी थाना कैथून जिला कोटा राजस्थान प्रकरण में दो अन्य महिला आरोपी फरार है जिनकी गिरफतारी शीघ्र की जावेगी।
बरामद मशरूका:-
प्रकरण की विवेचना के दौरान चोरी गये सोने के सामान में से महिला आरोपियो से सोना ज्वैलरी कीमती
करीब 7,00,000/ (सात लाख रुपये) मूल्य का जप्त किया गया है।  आरोपियों को गिरफ्तारी एवं चोरी गये मशरूका की बरामदगी करने में नगर पुलिस अधीक्षक  राघवेन्द्र द्विवेदी, निरी. योगेन्द्र सिंह परिहार, उप निरी. आनंद झारिया, सुभाष दुबे, बृजेन्द्र मार्को, आशीष झारिया, उपेन्द्र त्रिपाठी, सउनि राकेश सिंह बागरी, रजनीश तिवारी, रामराज पाण्डेय, सुरेश कुमार अहिरवार, कन्हैया लाल, प्र. आर. निखिल श्रीवास्तव, महेन्द्र पाल शुक्ला, दिनेश केवट, म.प्र.आर. सोनी नामदेव, आर. मायाराम अहिरवार, गिरीश मिश्रा एवं सायबर सेल प्रभारी सउनि (एम) अमित दीक्षित, आर.सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रकाश द्विवेदी कीसराहनीय भूमिका रही।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles