कर्नाटक : सिद्धारमैया, मुख्यमंत्री ; डी के शिवकुमार एकमात्र उपमुख्यमंत्री

Share

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) Siddaramaiah Karnataka's next CM; Shivakumar his only deputy: Congressकांग्रेस ने कई दिनों से चल रहे असमंजस को खत्म करते हुए बृहस्पतिवार को सिद्धारमैया को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री और डी के शिवकुमार को जल्द बनने वाली कैबिनेट में उनके एकमात्र उपमुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया।शीर्ष पद के लिए कड़ी दौड़ में शामिल दोनों नेता 20 मई को अन्य मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे और सभी समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 13 मई को पार्टी के विजयी होने के बाद से लिए गए निर्णय की घोषणा करते हुए, महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व सहित सभी नेताओं ने कर्नाटक की जीत को एक वास्तविकता बनाने के लिए बहुत मेहनत की है।उन्होंने कहा, “हमने सिद्धारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। डी के शिवकुमार एकमात्र उपमुख्यमंत्री होंगे।”

उन्होंने कहा कि शिवकुमार संसदीय चुनाव तक पार्टी के कर्नाटक राज्य अध्यक्ष के रूप में भी बने रहेंगे।उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के दौरान किए गए पांच वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच बहुचर्चित सत्ता-साझाकरण फॉर्मूले के बारे में पूछे जाने पर, वेणुगोपाल ने कहा कि सत्ता-साझाकरण का एकमात्र सूत्र कर्नाटक के लोगों के साथ सत्ता साझा करना है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में हुई चर्चाओं पर कहा, “हमारी एक लोकतांत्रिक पार्टी है, हम आम सहमति में विश्वास करते हैं न कि तानाशाही में।”


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles