यूपीएससी:दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से इशिता किशोर के पहला स्थान/यौन शोषण;अयोध्या में पांच जून को संत बोलेंगे..

Share

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा)Who is UPSC topper Ishita Kishore     संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा मंगलवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से स्नातक इशिता किशोर के पहला स्थान हासिल करने के साथ ही शीर्ष चार स्थानों पर महिलाओं ने सफलता हासिल की है।.घोषित परिणामों के अनुसार गरिमा लोहिया, उमा हरति एन और स्मृति मिश्रा ने परीक्षा में क्रमशः दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया है। लोहिया और मिश्रा डीयू से स्नातक हैं, जबकि हरति एन. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-हैदराबाद से बी.टेक डिग्री धारक हैं।.

अयोध्या में  संत बोलेंगे और दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा:व्रजभूषण
गोंडा, 23 मई (वार्ता)Sports Ministry Unhappy Over WFI President Brij Bhushan Sharan Singh's  Presence at National Event Amid Probe, Orders Suspension of All Ongoing  Activities With Immediate Effect | 🏆 LatestLY यौन प्रताड़ना और पॉक्सो एक्ट के आरोपी सांसद भारतीय जनता पार्टी बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को कहा कि विनेश मौजूदाघटनाक्रम में मंथरा बन कर उभरी हैं।आगामी पांच जून को अयोध्या में होने वाली जन चेतना रैली की तैयारियों को लेकर रघुकुल विद्यापीठ गोण्डा मे उन्होंने कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुये कहा,“ हुड्डा एक तथाकथित नाबालिग लड़की को लेकर आये हैं। उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।पुलिस अपना काम करेगी।”यौन उत्पीड़न के आरोप का सामना कर रहे भाजपा नेता ने कहा ” यौन शोषण के आरोप से लोग आत्महत्या तक कर रहे हैं। इस क़ानून से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भी हैं परेशान हैं। मुझे इस उम्र में एक और लड़ाई लड़नीहैं। पहलवानों पर हमने करोड़ों रुपये खर्च किए, जो पैर छूते थे आज उनकी भाषा बदल गई।”भाजपा सांसद ने कहा “ रैली में संतों ने 11 लाख लोगों का आह्वान किया है। अयोध्या में पांच जून को संत बोलेंगे और सब सुनेंगे और दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।”

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles